Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सिरसा पुलिस ने12 बोर अवैध पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को दबोचा ।* 

ऐलनाबाद, 30 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चला जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते रोडी थाना क्षेत्र के गांव सुरतिया से एक व्यक्ति को 12 बोर अवैध पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सेल की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सुरतिया से होते हुए गांव फतामलुका की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव सुरतिया के नजदीकी गांव के जोहङ के पास पहुचीं तो सामने से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने आरोपी जसविन्द्र सिंह उर्फ लाडा पुत्र संतराम निवासी गांव सुरतिया को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 12 बोर का अवैध पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना रोड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रोड़ी थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top