Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

समाधान शिविर में डीडीपीओ ने सुनी आमजन की समस्याएं

ऐलनाबाद , 30 मार्च( रमेश भार्गव )हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनी। आयोजित इस समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुई।

डीडीपीओ बलजीत सिंह ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाती है, इसलिए अधिकारी इनका गंभीरता से निवारण करें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक समाधान शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं।

Back To Top