Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

कोरोना की याद दिलाकर डर फैलाया जा रहा है- बृजेंद्र सिंह*

ऐलनाबाद, 30मार्च (रमेश भार्गव )कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा आज अपने 177 दिन डबवाली के बिश्नोई मंदिर से हुई जहां प्रधान कुलदीप जादुदा ने मंदिर की कार्यकारिणी के साथ बृजेंद्र सिंह का स्वागत किया । इसके बाद यात्रा कॉलोनी रोड, गांधी चौक, भगत सिंह चौक, बठिंडा चौक, गांव डबवाली, गांव जोगेवाला होते हुए गांव देशु जोधा मैं संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल , मलकीत सिंह गंगा, वेदपाल दांगी , गजानंद सोनी और राजन मेहता के अलावा अन्य कार्यक्रता मौजूद रहे ।
यात्रा के दौरान गांव डबवाली में राजविंद्र सिंह बरार के आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा के खुद देश के प्रधानमंत्री ने कह रहे है कि जिस तरह हमने कोरोना के समय एकजुट होकर मुकाबला किया, उसी तरह आने वाले हालातों से भी निपटना होगा।”
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद कोरोना जैसे हालात का उदाहरण देते हैं, तो स्वाभाविक रूप से लोगों के मन में उस दौर की यादें और आशंकाएं फिर से जाग उठती हैं। कोरोना का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है, क्योंकि देश ने उस समय बहुत दर्द झेला है। लाखों लोगों ने अपनों को खोया, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी और आम आदमी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था ।
उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने से बचना चाहिए। देश पहले ही कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में लोगों को भरोसा देने की जरूरत है, न कि डर और भ्रम फैलाने की।
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। “हमारा उद्देश्य देश में स्थिरता और विश्वास बनाए रखना है। लेकिन बीजेपी हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर सच्चाई से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

Back To Top