Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

बीजेपी कामों पर नहीं समाज को बांटकर वोट लेती है : बृजेंद्र सिंह

ऐलनाबाद,31 मार्च (रमेश भार्गव)बीजेपी की राजनीति विकास के नाम पर नहीं, बल्कि समाज को बांटकर वोट लेने की रणनीति पर चलती है। किसानों, युवाओं या रोजगार जैसे मुद्दों पर कभी स्पष्ट वादे नहीं किए गए। 2019 में प्रधान मंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात जरूर कही थी, लेकिन उस बात को भी चार साल बीत गये अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस पर कोई ठोस चर्चा या परिणाम सामने नहीं आया। बेरोजगारी के सवाल पर भी ठोस योजना की जगह “पकोड़े बनाओ” जैसे बयान दिए गए, जिससे यह धारणा और मजबूत होती है कि असली मुद्दों से ध्यान हटाकर भावनात्मक और विभाजनकारी राजनीति को आगे बढ़ाया गया। यह आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह ने यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में लगाए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा आज 178 वें दिन कालांवाली विधानसभा हलके में प्रवेश कर गई । मंगलवार को कालांवाली हलके के गांव कुरंगावाली से यात्रा की शानदार शुरुआत हुई जहां ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया । इसके पश्चात गांव सुखचैन, खतरावा, तिलोकेवाला, तारुआना गांव से होते हुए कालांवाली शहर में यात्रा का समापन हुआ । इस मौके पर बलकोर सिंह-पूर्व विधायक, सतोंष बेनीवाल- जिलाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा- पूर्व विधायक, निर्मल सिंह मलड़ी, सुखदेव सिंह बड़ा गुढ़ा, अमनदीप कुरंगावाली, हरदेव सिंह कुरंगावाली, लखविंदर नंबरदार, गुरप्रीत परधान, सुखदीप, मलकीत सिंह गंगा, दलजीत सिंह पंघाल, राजपाल जैलदार रतिया, परगट सिंह, अवतार सिंह-पूर्व चेयरमैन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

इसके साथ ही यह बृजेंद्र सिंह ने भी आरोप लगाया गया कि बीजेपी हर आंदोलन और हर समुदाय में दरार ढूंढने की कोशिश करती है। किसान आंदोलन के दौरान भी सिख समुदाय के भीतर भेदभाव दिखाने की कोशिश की गई। इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि एकजुटता को तोड़ना ही उनकी रणनीति का हिस्सा है, ताकि राजनीतिक लाभ हासिल किया जा सके।

बृजेंद्र सिंह ने अपने भाषण में सिख समुदाय की विशेषताओं की भी सराहना की गई—खासकर उनकी साफगोई और सेवा भाव की। कहा गया कि सिख लोग बात को घुमा-फिराकर नहीं कहते और सेवा के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। किसान आंदोलन के दौरान जिस तरह से लंगर और मदद का इंतजाम हुआ, वह इस भावना का सबसे बड़ा उदाहरण बताया गया।

ईस के अलावा हरियाणा की राजनीति के बदलते स्वरूप पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले जहां कांग्रेस और लोकदल दो मुख्य धुरी थे, वहीं अब बीजेपी के उभरने के बाद मुकाबला सीधा कांग्रेस और बीजेपी के बीच बताया गया। यह भी कहा गया कि क्षेत्रीय दल बीजेपी जैसी संगठित और विचारधारा आधारित पार्टी का मुकाबला अकेले नहीं कर सकते, क्योंकि बीजेपी एक-एक कर विरोधियों को कमजोर करने की रणनीति अपनाती है।

Back To Top