Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 07 आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़, 01 अप्रैल 2026 नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ के निर्देशन में जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियारों और जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भिरानी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप और लग्जरी गाड़ियाँ बरामद की हैं।
कार्यवाही का विवरण नरेन्द्र सिंह मीना (SP) ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि भिरानी के वार्ड नं. 07 में कुछ लोग ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर दांव लगाकर सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर राजेन्द्र कुमार (RPS प्रो.) थानाधिकारी पुलिस थाना भिरानी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। मौके से पुलिस ने आरोपियों को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
बरामदगी एवं जब्ती
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:
* इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 18 एंड्रायड मोबाइल और 01 लैपटॉप।
* नगदी व हिसाब: 11,440 रुपये सट्टा राशि और लाखों रुपये का सट्टा हिसाब-किताब।
* वाहन जब्ती: एक फॉर्चूनर (HR 14 X 0007) और एक विक्टोरियर्स कार को 207 MV एक्ट के तहत जब्त किया गया।
इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण संख्या 71/2026 धारा 66D IT एक्ट, 3/4 RPGO एवं 112 BNS के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान लखवीर सिंह (पुनि.) द्वारा शुरू किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
| क्र.सं. | नाम | पिता का नाम | निवासी |

| 1 | राजवीर | ओमप्रकाश | भिरानी, हनुमानगढ़ |
| 2 | मोहन | सुभाष | हिन्दवान, जिला हिसार |
| 3 | देवेन्द्र | हवासिंह | हिन्दवान, जिला हिसार |
| 4 | रमेश | भगतसिंह | हिन्दवान, जिला हिसार |
| 5 | सोमवीर | किरसन | हिन्दवान, जिला हिसार |
| 6 | ऋषिकेश | पृथ्वी सिंह | हिन्दवान, जिला हिसार |
| 7 | संदीप | रामस्वरूप | हिन्दवान, जिला हिसार |
पुलिस टीम एवं विशेष भूमिका
* मुख्य टीम: राजेन्द्र कुमार (RPS प्रो.), कुंजीलाल (सउनि), रमेश (हैडकानि 92), मोहनलाल (कानि 937)।

* विशेष सहयोग: जिला विशेष टीम (DST), सेक्टर नोहर।

नोट: जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धंधों को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Back To Top