Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

राजकीय विद्यालय साहूवाला द्वितीय में प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

ऐलनाबाद , 03 अप्रैल( रमेश भार्गव ) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साहूवाला द्वितीय में प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में तहसीलदार अजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढीढारिया व प्राचार्या मंजू पूनिया भी उपस्थित रहे। नए शैक्षणिक सत्र में पहले दिन विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों से कुल 80 विद्यार्थियों ने यहां दाखिला लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ढीढारिया ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करवाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की दो छात्राओं आरजू एवं ज्योति (पुत्री श्री विनोद कुमार) को जेईई परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी गई तथा उनके पिता विनोद कुमार को सम्मानित किया गया।
गुडिया खेड़ा के प्रधानाचार्य उमेद सिंह ढाका ने भी अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं एवं छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी देते हुए आधिकारिक नामांकन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैरानवली से इंद्रजीत, पीटीआई पवन, अन्य विद्यालयों से रामप्रताप, सविता, चाडीवाल से पीटीआई बलजिंदर एवं रेणु, एसएमसी व पंचायत के सदस्य तथा अभिभावक उपस्थितथे.

Back To Top