Flash Story
राजकिय विधालय मिठनपुरा में बाल कल्याण समिति ने पॉक्सो एक्ट और सोशल मीडिया की चुनौतियों पर बच्चों को किया सचेत
कलियुग में भगवान के नाम-संकीर्तन से ही संभव है भवसागर से पार होना : महंत श्री भरतमुनि जी महाराज
छात्रों की आवाज़, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनहित के मुद्दे संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी कांग्रेस :कुमारी सैलजा
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने नोहर सेक्टर का किया दौरा, थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार करवा : निष्पक्ष पत्रकारिता, सादगी और मानवीय मूल्यों के पर्याय
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया
06 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

फसली सीजन को देखते हुए सभी मंडियो में सुरक्षा के कड़े प्रबंध,24 घंटे रहेगा पुलिस का पहरा :- एसपी दीपक सहराण ।

ऐलनाबाद, 7 अप्रैल (रमेश भार्गव) फसली सीजन के मद्देनज़र जिला पुलिस द्वारा अनाज मंडियों में सुरक्षा के व्यापक और सख्त प्रबंध किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतें । उन्होंने बताया कि फसल की आवक और सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके चलते आने वाले दिनों में चना, गेहूं और जौ जैसी फसलों की मंडियों में भारी मात्रा में आमद होगी। इस दौरान किसानों और व्यापारियों के बीच बड़ी मात्रा में नकद लेन-देन होता है, जिससे असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस द्वारा सभी प्रमुख अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि प्रत्येक अनाज मंडी के आसपास डायल 112 की टीमें तथा मोटरसाइकिल राइडर लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मंडियों के आसपास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले व्यक्तियों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित रूप से मंडियों का दौरा करें, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लें और समय-समय पर उनकी समीक्षा करें। साथ ही व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना का आदान-प्रदान तुरंत हो सके।
पुलिस द्वारा मंडी क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक मंडी के व्यापारियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाई जा सके।जिला पुलिस ने आमजन, किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

Back To Top