Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

तृतीय दिवस श्रीमद भागवत कथा में भक्ति का अद्भुत संगम

पंचकूला (सेक्टर 17) — वीरांगना कन्या संस्कार केंद्र के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला
पूज्य कथा व्यास श्री दीदी श्रीजी ने अपने मधुर एवं प्रभावशाली वचनों से कथा को आगे बढ़ाते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत कथा केवल सुनने का नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का विषय है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है 
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर 15 रघुनाथ मंदिर के प्रधान श्री श्याम लाल जी बंसल एवं मंदिर समिति के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे
उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया
व्यास पीठ से सभी अतिथियों का पुष्पमाला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया


अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में धर्म और संस्कारों के प्रसार हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बताया
कथा स्थल शेरावाली माता मंदिर, राजीव कॉलोनी में श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ रही और सभी भक्ति में लीन होकर कथा का आनंद लेते रहे
साथ ही प्रतिदिन प्रातः आयोजित कामधेनु सामाजिक समरसता महायज्ञ में भी भक्तों की सक्रिय सहभागिता बनी हुई है
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुजनों से आग्रह किया है कि वे आगामी दिनों में भी सपरिवार उपस्थित होकर इस दिव्य कथा का लाभ प्राप्त करें
कथा प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से सायं 06 बजे तक आयोजित की जा रही है।

Back To Top