Flash Story
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ावाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
आज श्रीगंगानगर में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर जसपाल का 28 लाख का मकान फ्रीज
ऐलनाबाद के वरिष्ठ पंजाबी पत्रकार जगतार समालसर पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

मोबाइल चोरी की वारदात सुलझी,बाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में,दो अन्य की पहचान ।

ऐलनाबाद, सिरसा 15 अप्रैल (रमेश भार्गव) जिला की सदर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बाल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा सदर थाना प्रभारी ने बताया कि गांव चामल निवासी अमन पुत्र मनोहर लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंगनपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है । बीती 31 मार्च को वह अपने निवास पर सो रहा था । इसी दौरान रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात युवकों ने उसकी चारपाई पर रखे मोबाइल फोन को लेकर मौका से फरार हो गए । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान सदर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त नाबालिग आरोपी को पुलिस अभिरक्षा ले लिया है । बाल आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उनके दो दोस्तों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है,जांच के दौरान जो भी इस घटना में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई कर मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा । पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बाल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ऑजर्बेशन हाल करनाल में छोड़ा गया है ।

Back To Top