Flash Story
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ावाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
आज श्रीगंगानगर में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर जसपाल का 28 लाख का मकान फ्रीज
ऐलनाबाद के वरिष्ठ पंजाबी पत्रकार जगतार समालसर पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण करमशाना फिशरी फार्म में आयोजित किया गया।

ऐलनाबाद,15 अप्रैल( रमेश भार्गव )इस अवसर पर कॉलेज के साइंस डिपार्टमेंट की कक्षा बी.एससी. प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष की छात्राएं शामिल हुईं। इस भ्रमण में छात्राओं के साथ अध्यापिका महक मेहता और शैफी सरदाना भी उपस्थित रहे।
फिशरी फार्म में विद्यार्थियों को वहां के हेड भीषमदेव त्यागी द्वारा मछलियों के पालन-पोषण, उनकी विभिन्न प्रजातियों तथा उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मछलियों के सही विकास के लिए स्वच्छ पानी, संतुलित आहार और उचित तापमान का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न प्रकार की मछलियों की पहचान तथा उनके पालन के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही मछली पालन के व्यवसायिक महत्व और इसके माध्यम से रोजगार के अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। छात्राओं ने मछलियों को न केवल देखा बल्कि उन्हें अपने हाथों में लेकर उनके बारे में व्यावहारिक रूप से भी समझा।
कॉलेज की मैनेजमेंट सदस्य डोली मेहता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण में सीखने का अवसर मिलता है, इसलिए हर छात्र को इनका पूरा लाभ उठाना चाहिए।
अपने संदेश में डॉ. भूषण मोंगा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।
यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण से नई-नई जानकारियां प्राप्त कीं।

Back To Top