Flash Story
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ावाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
आज श्रीगंगानगर में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर जसपाल का 28 लाख का मकान फ्रीज
ऐलनाबाद के वरिष्ठ पंजाबी पत्रकार जगतार समालसर पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

सीआईए सिरसा पुलिस ने हजारों रुपए का 4 किलो 656 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित तीन युवकों को दबोचा

ऐलनाबाद,16 अप्रैल( रमेश भार्गव )पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस की दो टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को हजारों रुपए का 4 किलो 656 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव नेजाडेला की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव नेजाडेला के नजदीक पहुचीं तो सामने से बाइक पर प्लास्टिक कट्टा लिए हुए दो नौजवान युवक आते दिखाई दिए । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो बाइक अचानक बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त बाइक सवार युवक राहुल उर्फ बाबू पुत्र जोगा सिंह व सागर पुत्र महेंद्र सिंह निवासियान गुरू तेग बहादुर नगर सिरसा को काबू कर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक कट्टे को खोलकर तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से 3 किलो 22 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया की वंही एक अन्य घटना मे सीआईए सिरसा की दूसरी पुलिस टीम गश्त के दौरान महिला पॉलिटेक्निकल कॉलेज सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी महिला पॉलिटेक्निकल कॉलेज सिरसा के नजदीक पहुचीं तो सामने से प्लास्टिक पॉलोथिन लिए हुए एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाङी को देखकर अचानक वापस मुङकर खिसकने का प्रयास करने लगा । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी लखबिंद्र सिंह उर्फ लखा पुत्र रिंकू सिंह निवासी जन कल्याण नगर सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक पॉलोथिन की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो 634 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों के हवाले की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top