Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

करीब 45 लाख रुपए की 297 किलो 70 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, कैंटर सवार युवक का

ऐलनाबाद, 16 अप्रैल( रमेश भार्गव ) .सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से लगातार ताबड़ तोड़ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग डिंग क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान एनएच-9 डिंग थाना क्षेत्र में फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक संदिग्ध लाल रंग के कैंटर को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से सफेद रंग के 12 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जब कट्टों की गहनता से तलाशी ली गई, तो उनमें से 297 किलो 70 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेजर सिंह पुत्र मंदर सिंह निवासी गांव कुतियावाली, जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना डिंग में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह उक्त नशीला पदार्थ झारखंड के रांची क्षेत्र से लेकर आया था और सिरसा तथा आसपास के गांवों में इसकी सप्लाई करने की योजना बना रहा था।उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी, ताकि उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। जिला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Back To Top