ब्रेकिंग न्यूज़

दूधवालढाणी के राजकीय विद्यालय में नए कक्ष का उद्घाटन

सांसद कोटे से बने कक्ष से ग्रामीणों में खुशी, विकास कार्यों की उठी मांग

हनुमानगढ़ जिले के निकट ग्राम पंचायत सहजीपुरा की दूधवालढाणी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज एक नए कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस कक्ष का निर्माण सांसद कोटे से किया गया है, जिसकी कुल लागत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई। उद्घाटन कार्यक्रम में गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुलदीप इंदौरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सहजीपुरा के सरपंच संदीप सिंह सिधू ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में लंबे समय से अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता थी। सांसद कोटे से एक कक्ष मय बरामदा स्वीकृत होने के बाद अब विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकेगी। उद्घाटन समारोह में सांसद कुलदीप इंदौरा के साथ पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या मीत ढिल्लों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कक्ष का लोकार्पण किया। उद्घाटन के उपरांत विद्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सरपंच संदीप सिंह सिधू ने की। कार्यक्रम में सांसद कुलदीप इंदौरा के साथ पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, डीसीसी महासचिव गुरमीत सिंह चंदड़ा, ओबीसी जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह सोनी, गुरदीप चहल, चेतराम खीचड़पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा राजस्थानी साफा पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि वे सदैव लोकसभा में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने नहरों में आ रहे जहरीले पानी की समस्या, गेहूं (कनक) की एमएसपी पर खरीद तथा क्षेत्र के किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष विद्यालय में एक और कक्ष तथा एक शैड निर्माण की मांग भी रखी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मीत ढिल्लों ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पृथ्वी राज दूधवाल, नत्था सिंह धानक, बृजलाल दूधवाल, राजेंद्र बाडङा, विनोद दूधवाल, कैलाश कड़वासरा, रघुवीर दूधवाल, धन्ना राम, कौशल्या देवी पंच,अध्यापक कैलाश कड़वासरा , गुलाम मोहिनुदीन,
राजू बरार पूर्व डायरेक्टर, पूर्व सरपंच रेशम सिंह, सरपंच स्वर्णदीप, पूर्व सरपंच करणी राठौड़, पूर्व सरपंच श्रवण राठौड़ , हरदेव मान , हरजिंदर मान,इंद्राज सहारण, इंद्राज सहू,  केजरीवाल, लालचंद धुलिया, मदन कड़वा, भूप पचार, चुन्नी लाल , पतराम दूधवाल , संदीप दूधवाल, रामकुमार दूधवाल, सुरेंद्र दूधवाल , आदराम चोटिया, रणजीत कड़वा, कृष्ण दूधवाल, साहबराम स्वामी, ओमप्रकाश झोरड़, शाह मोहम्मद, इसाकदीन, नूर नबी, सुखदेव सिधू, राजेंद्र दूधवाल, बृजलाल सहू, बद्री सहू, जगदीश चांवरिया, नथाराम लावा , रघुवीर झोरड़, रामस्वरूप दूधवाल, पृथ्वी राज बसीर आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button