Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

46 डिग्री की तपिश में नंगे पांव भीख मांगते मिले मासूम, बाल कल्याण समिति ने कराया रेस्क्यू 12 घण्टों में हनुमानगढ़ जिला छोड़कर अपने जिले कोटा में घर जाने के लिए पाबंद किया

हनुमानगढ़। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। 46 डिग्री तापमान और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के बीच छोटे-छोटे मासूम बच्चे जंक्शन के राजीव चौक स्थित रेड लाइट एरिया पर नंगे पांव वाहन चालकों से भीख मांगते नजर आए। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हनुमानगढ़ सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने जंक्शन पुलिस से जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार 5 मासूम बच्चे ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े वाहनों के पास जाकर भीख मांग रहे थे। तपती सड़क और तेज धूप के बीच बच्चों की हालत देख मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने बताया कि सीडब्ल्यूसी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाहर से आए कुछ परिवार छोटे बच्चों से भिक्षावृत्ति करवा रहे हैं। शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की।जांच में सामने आया कि संबंधित परिवार कोटा से हनुमानगढ़ आया हुआ था और बच्चों से रेड लाइट एरिया में भिक्षावृत्ति करवाई जा रही थी। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने बच्चों के माता-पिता को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मासूम बच्चों से भीख मंगवाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ अमानवीय भी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चे नंगे पांव सड़क पर घूमते हुए अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे। कार्रवाई के दौरान बच्चों के माता-पिता ने भविष्य में बच्चों से भिक्षावृत्ति नहीं करवाने का आश्वासन दिया। और परिजनों को 12 घण्टे में जिला छोड़कर अपने जिले में लौटने के लिए पाबंद किया बच्चों के परिजन ने सीडब्ल्यूसी व पुलिस को आश्वस्त करते हुए आज ही हनुमानगढ़ से कोटा के लिए रवाना होने की बात कही और आगे से बच्चों को इस तरह सड़क पर नहीं भेजेंगे। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि बच्चों का स्थान सड़क नहीं बल्कि स्कूल और सुरक्षित वातावरण होना चाहिए। गोयल ने भविष्य में भी इस तरह बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही । मौके पर एकत्रित हुए लोगों से गोयल ने अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नगद कभी भी भिक्षा न दें इनके परिजन नशे की पूर्ति के लिए बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाते है आप लोग जागरूक हो जाएंगे तो हजारों बच्चों का बचपन बच जाएगा वहीं जंक्शन पुलिस ने भी लोगों से अपील की कि यदि कहीं बच्चों से जबरन भिक्षावृत्ति करवाई जाती दिखे तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन व सीडब्ल्यूसी और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। कार्रवाई में जंक्शन थाने के एएसआई पलटू दास बिजारणिया, कांस्टेबल ओम प्रकाश,अजायब सिंह मौजूद थे।

Back To Top