Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ जिले के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन*

 पीएचसी मोधुनगर और पीएचसी लिखमीसर के प्रमाणित होने से जिले में क्वालिटी सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थानों की संख्या बढ़कर 51 हुई, प्रत्येक केंद्र को मिलेगा 3 लाख रुपये वार्षिक प्रोत्साहन*

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोधुनगर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिखमीसर को सफलतापूर्वक प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में जिले में गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जिले में 49 चिकित्सा संस्थान क्वालिटी सर्टिफाइड थे, वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी मोधुनगर ओर आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिखमीसर के प्रमाणित होने से अब यह संख्या बढ़कर 51 हो गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि एनक्यूएएस के अंतर्गत नेशनल सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थानों में पीएचसी को 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष प्राप्त होगी। उन्होंने इस उपलब्धि पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश शर्मा एवं रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश शर्मा एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रमाणन प्रक्रिया में जिला क्वालिटी टीम सदस्य आयुष्मान नेशनल असेसर एवं नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल छींपा, इंटरनल एसेसर एवं फार्मासिस्ट सन्नी ग्रोवर, इंटरनल एसेसर एवं बीपीओ कष्ण टाक, सीएचओ संजय सिराव सहित संबंधित ब्लॉक टीम सदस्यों और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि संस्थान आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोधुनगर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ दीपक बिहानी, एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिखमीसर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ आदिति मूंदड़ा एवं दोनों संस्थानों के समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त किया जा सका।

*जिले में अब तक 51 चिकित्सा संस्थान एनक्यूएएस सर्टीफाइड*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि एमजीएम जिला अस्पताल सहित जिले के कुल 51 चिकित्सा संस्थान एनक्यूएएस सर्टिफाइड होकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में जिले की नई पहचान बना रहे हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावतसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगरिया ने मुस्कान नेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रमाणन हासिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़, उप जिला चिकित्सालय नोहर, सीएचसी रावतसर एवं पीएचसी खोथावाली के साथ साथ 5 उप स्वास्थ्य केंद्रों के सर्टिफिकेशन अवधि पूर्ण होने के कारण वर्तमान में रिसर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में हैं। इसके साथ ही 26 चिकित्सा संस्थानों का नेशनल असेसमेंट माह जून ओर जुलाई 2026 में प्रस्तावित है।

Back To Top