Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

रॉयल होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

हनुमानगढ़। Fजिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जिला मुख्यालय पर स्थित ‘रॉयल होटल’ में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि दिनांक 26 मई 2026 को जिला मुख्यालय स्थित रॉयल होटल (हनुमानगढ़ जंक्शन) में अवैध देह व्यापार संचालित होने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमती मीनाक्षी (वृताधिकारी, वृत हनुमानगढ़) के नेतृत्व में जंक्शन पुलिस स्टाफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रॉयल होटल में औचक दबिश दी।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर दो महिलाओं और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

सरस्वती मण्डल (उम्र 30 वर्ष) पत्नी सागर कुमार मण्डल, निवासी: रवि चौक, पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर।

हरीश (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नायक, निवासी: राणासर, थाना भानीपुरा, जिला चूरू (वर्तमान में रॉयल होटल का मैनेजर)।

पूजा शर्मा (उम्र 35 वर्ष) पुत्री अमरनाथ ब्राह्मण, निवासी: वार्ड नम्बर 17, ढिल्लो कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन।

पीटा एक्ट में मामला दर्ज: पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5, 6 के तहत प्रकरण संख्या 101/2026 दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की कमान और अनुसंधान महिला थानाधिकारी (पु०नि०) श्रीमती रजनदीप कौर द्वारा किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वृताधिकारी श्रीमती मीनाक्षी के साथ श्रीमती गायत्री (सउनि०), श्री इकबाल पठान (सउनि०), हैड कांस्टेबल सुभाषचन्द्र (59), सुरेश कुमार (2107), राजकुमार (334) तथा कांस्टेबल जीतराम (770) और संजीव कुमार (271) शामिल रहे।

पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और होटल संचालक की इसमें क्या भूमिका थी।

Back To Top