Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

गोगामेड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 साल से फरार 3 इनामी डकैत गिरफ्तार, एसपी ने घोषित कर रखा था 5-5 हजार का इनाम

हनुमानगढ़: जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा द्वारा जिले में वांछित अपराधियों और डकैतों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोगामेड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोरखटीला मंदिर के पास हुई ₹3.50 लाख की सनसनीखेज डकैती के मामले में पिछले करीब 4 साल से फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों आरोपियों पर एसपी हनुमानगढ़ द्वारा 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह है पूरा मामला

दिनांक 19 सितंबर 2022 को परिवादी संजय कुमार शर्मा (निवासी चिमाना, थाना चाकू, जिला जोधपुर) ने गोगामेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोरखटीला मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने उनसे ₹3.50 लाख की लूट की थी। पुलिस ने मुकदमा नंबर 239/2022 धारा 395 भादस (डकैती) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूर्व में ही दो आरोपियों हेमसिंह और राजवीर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भिजवा दिया था। लेकिन वारदात में शामिल अन्य आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार और रूपोश चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा इनाम घोषित किया गया था।

हरियाणा के रहने वाले हैं तीनों इनामी बदमाश

गोगामेड़ी थानाधिकारी श्रीमती चंद्रकला (पु.नि.) के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) महावीर प्रसाद और उनकी टीम ने अथक प्रयास कर तकनीकी और जमीनी सूचना के आधार पर इन तीनों इनामी आरोपियों को दबोच लिया।

Back To Top