Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ जंक्शन: मोबाइल व किराना स्टोर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रात्रि के समय मोबाइल शॉप और किराना स्टोर में चोरी करने वाले शातिर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जंक्शन थानाधिकारी रामचंद्र कस्वां के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह व टीम ने तकनीकी व मानवीय आसूचना की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ गोरू (22) पुत्र संतलाल नायक, गुरदीप सिंह उर्फ सोनू (25) पुत्र राजसिंह मेघवाल (दोनों निवासी वार्ड 59, सुरेशिया) और सेवकराम (26) पुत्र मिट्ठूराम बावरी (निवासी बुधरवाली, श्रीगंगानगर, हाल सुरेशिया) के रूप में हुई है।

यह था मामला:

गत 3 अप्रैल 2026 को सतीपुरा निवासी सौरभ शाक्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी ‘शाक्य मोबी केयर’ और ‘शाक्य किराना स्टोर’ के ताले तोड़कर 9 नए कीपैड मोबाइल, 1 जियो मोबाइल, 7-8 पुराने एंड्रॉइड फोन, 10 एंड्रॉइड घड़ियां, मोबाइल एक्सेसरीज, 5 रिपेयरिंग मशीनें, परचून का सामान, ₹4500 नगद और दुकान में लगा वाई-फाई कैमरा चोरी कर लिया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

आरोपियों को पकड़ने में उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह, कांस्टेबल शंकरलाल (795) और कांस्टेबल सर्वजीत सिंह (213) की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से चोरी के अन्य मामलों को लेकर पूछताछ कर र

ही है।

Back To Top