Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

आयुक्त के चैम्बर के बाहर दीवार पर चस्पा कर दिया

हनुमानगढ़। नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे, लेकिन आयुक्त के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन आयुक्त के चैम्बर के बाहर दीवार पर चस्पा कर दिया। साथ ही मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में बुधवार को नगर परिषद उप कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और अव्यवस्थाओं को लेकर पार्टी की ओर से पिछले कई महीनों से लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आयुक्त से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने के भी कई प्रयास किए गए, लेकिन वे कार्यालय में उपलब्ध नहीं मिले। बेनीवाल के अनुसार मंगलवार को सात सदस्यीय शिष्टमंडल जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित शिविर स्थल पर आयुक्त से मिलने पहुंचा, जहां जानकारी मिली कि आयुक्त कैम्प में नहीं आए हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं को नगर परिषद कार्यालय जाने के लिए कहा गया। जब वे जंक्शन स्थित नगर परिषद उप कार्यालय पहुंचे तो आयुक्त वहां भी मौजूद नहीं थे। आरोप है कि कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों ने भी ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद आयुक्त के चैम्बर के बाहर दीवार पर ज्ञापन चस्पा कर विरोध जताया। सुरेन्द्र बेनीवाल ने आरोप लगाया कि आयुक्त आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में आम आदमी पार्टी बुधवार को नगर परिषद उप कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन सौंपने पहुंचे शिष्टमंडल में सुभाष पारीक, द्वारका प्रसाद, विजय कुमार, दीपक भारद्वाज, अशोक कुमार तथा राजवीर माली शामिल थे।

Back To Top