Flash Story
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर, विभागों के समन्वय से बनेगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
पक्कासारणा स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने सीडीईओ को सौंपा ज्ञापन
दूध में मिलावट पर सख्ती जारी: जांच अभियान के तहत चार सैंपल लिए, बीकानेर लैब भेजे
शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मासूम और निर्दोष बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल और कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना बेहद निंदनीय: अभय चौटाला
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा :- एसपी दीपक सहारण
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा का जाना कुशलक्षेम*
वीर शहीद मेजर विकास भांभू के नाम पर होगा हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल

भीलवाड़ा में 9 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, पूर्वांचल समाज की आम सभा में बनी रणनीति

भीलवाड़ा। पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के बैनर तले आगामी 9 अगस्त को भीलवाड़ा शहर में एक विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार, 22 जून को गांधी नगर स्थित निंबार्क आश्रम में पूर्वांचल वासियों की एक महत्वपूर्ण आम सभा आयोजित की गई।
यह बैठक श्री श्री 108 श्री महंत मोहन शरण जी महाराज के पावन सानिध्य में और समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुई। सभा में उपस्थित संगठन के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और इस धार्मिक यात्रा को भव्य तथा ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
सुबह 8:15 बजे रवाना होगी यात्रा
समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि 9 अगस्त को आयोजित होने वाली यह विशाल कांवड़ यात्रा निंबार्क आश्रम से सुबह ठीक 8:15 बजे प्रस्थान करेगी। मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर कांवड़ यात्रियों को हरनी महादेव मंदिर के लिए रवाना किया जाएगा।
बैठक में यह रहे उपस्थित
कांवड़ यात्रा की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित इस आम सभा में पूर्वांचल समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. अशोक सिंह, एच. एल. बघेल, राममिलन यादव, पृथ्वी सिंह चाहर, ओमप्रकाश सिंह, रोशन सिंह, संतोष झा, यशवंत झा, सतीश यादव, दिनेश यादव, राधा मोहन यादव, निरंजन सिंहा, सुजीत पुरी, सत्य प्रकाश पांडे और राजेश सिंह सहित समाज के कई अन्य प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियाँ संभालीं।
Back To Top