Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सर्व जाट समाज सादुलशहर ने पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सादुलशहर, 23 जून 2026,सर्व जाट समाज सादुलशहर ने महियांवाली टोल प्लाजा पर पत्रकार अश्विनी पूनियां एवं उनके साथियों पर हुए हमले,लूटपाट एवं जान से मारने की धमकी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में सर्व जाट समाज सादुलशहर द्वारा उपखण्ड अधिकारी सादुलशहर को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच करवाने तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं जनसमस्याओं को उजागर कर आमजन की आवाज़ बनते हैं। ऐसे में पत्रकारों पर हमला केवल किसी एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है।

सर्व जाट समाज ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं तथा समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा करती हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

सर्व जाट समाज सादुलशहर ने पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन इस गंभीर मामले को प्राथमिकता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगा।
समय रहते अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं कि जाती है तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा
ज्ञापन पत्र देने वालों में जाट लोक सेवक समिति सादुलशहर अध्यक्ष सुरेन्द्र भाखर, किसान नेता मंगत सहारण, युवा नेता जय सिंह सहारण, पार्षद प्रतिनिधि रणजीत सहारण, प्रकाश जांगू, आदराम मूंड, कालूराम सहारण, अंकित चौधरी , मनोज सहारण, धीरज चौधरी सहित जाट समाज के प्रबुद्धजन शामिल रहे ।

Back To Top