ऐलनाबाद, 3 जुलाई( रमेश भार्गव )सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज की मेधावी छात्राओं ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से कॉलेज का नाम रोशन किया है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सीडीएलयू द्वारा घोषित बी.एससी. के परीक्षा परिणामों में कॉलेज की दो छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
बी.एससी. नॉन-मेडिकल छठे सेमेस्टर की छात्रा *रमन, पुत्री श्री रोहताश, ने लगातार प्रत्येक सेमेस्टर में विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान बनाए रखते हुए इस बार दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बी.एससी. मेडिकल छठे सेमेस्टर की छात्रा *प्रभजोत, पुत्री श्री कुलवंत सिंह, ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।
इस शानदार उपलब्धि पर सीडीएल यू की डीन , इंटरनेशनल रिलेशंस एंड फॉरेन अफेयर्स डॉ. अनु शुक्ला ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज के चेयरमैन श्री ईश कुमार मेहता, एमडी श्री जगदीश मेहता, मैनेजमेंट सदस्य डॉ करुण मेहता ,श्रीमती डॉली मेहता, सी आर डी ए वी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटस के प्रिंसिपल डॉ. रणजीत सिंह तथा सी आरडीएवी स्कूल के प्रिंसिपल श्री कमल मेहता ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान बी.एससी. मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल विभाग के स्टाफ सदस्य दीपशिखा सरदाना, इंदु कामरा, देवज्योत, शैफी सरदाना, जैस्मीन, रितु, कवलजीत कौर, प्रभजोत कौर, अर्जुन सिंह तथा अनंत कथूरिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। छात्राओं की सफलता की खुशी में मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं की इस उपलब्धि सेसी आर डी ए वी गर्ल्स कॉलेज ने सीडीएलयू की मेरिट सूची में अपना परचम लहरा दिया।

