Flash Story
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया
06 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
श्रीमद्भागवत कथा में विवाहोत्सव की रही धूम, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मनाया उत्सव
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

ऐलनाबाद: बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति की वार्षिक बैठक आयोजित, 19वें छह दिवसीय भंडारे की रूपरेखा तैयार*

ऐलनाबाद, 5 जुलाई (रमेश भार्गव) शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में रविवार को बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान जसवंत बेनीवाल ने की। इस दौरान वर्ष 2025 में आयोजित भंडारे का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा समिति के पदाधिकारियों, गांवों के प्रधानों और कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले भंडारे की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

समिति के प्रवक्ता एमपी तंवर ने बताया कि बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति पिछले 18 वर्षों से रामदेवरा पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में बीकानेर से लगभग 60 किलोमीटर आगे सांखला फांटा (जैसलमेर रोड) पर लगातार भंडारे का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष 10 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक 19वें छह दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बाबा की कृपा से भंडारा स्थल पर शेड निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। बैठक में शेड निर्माण एवं पिछले भंडारे के आयोजन का पूरा लेखा-जोखा भी सभी ग्रामीण संस्थाओं के प्रधानों और कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया।

बैठक के दौरान समिति की ओर से उपस्थित सभी सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर प्रधान जसवंत बेनीवाल सहित समिति के पदाधिकारी, सेवादार, विभिन्न ग्रामीण संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back To Top