Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सोमवार को सीएचसी फेफाना एवं मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में लगेंगे नशामुक्ति शिविर

हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य सरकार के नशामुक्ति अभियान के तहत 3 से 24 जुलाई के मध्य जिले के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी, पुनर्वास गृह, आश्रय गृह एवं कारागृहों में विशेष नशामुक्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सोमवार 6 जुलाई को प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक खण्ड नोहर में सीएचसी फेफाना एवं हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में नशामुक्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीएचसी फेफाना में डॉ. मनोज डूडी एवं पुनर्वास गृह में डॉ. ओपी सोलंकी मरीजों की जांच करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों द्वारा नशे से पीडि़त व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध करावाया जाएगा। उपचार के बाद मरीजों का नियमित फॉलोअप भी किया जाएगा, ताकि वे दोबारा नशे की ओर न लौटें। इन शिविरों का उद्देश्य नशे की लत से प्रभावित लोगों को समय पर उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ और सामान्य जीवन की मुख्यधारा से जोडऩा है।

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शिविर में मरीजों का पंजीकरण कर आवश्यक रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा तथा उपचार के बाद उनकी प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों का सहयोग

Back To Top