Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

शुक्रवार को सीएचसी रावतसर में लगेगा नशामुक्ति शिविर*

*शुक्रवार को सीएचसी रावतसर में लगेगा नशामुक्ति शिविर*t

 

हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य सरकार के नशामुक्ति अभियान के तहत 3 से 24 जुलाई के मध्य जिले के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी, पुनर्वास गृह, आश्रय गृह एवं कारागृहों में विशेष नशामुक्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार 10 जुलाई को प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक सीएचसी रावतसर में नशामुक्ति शिविर आयोजित किया जाएगा। सीएचसी रावतसर में डॉ. ओपी सोलंकी मरीजों की जांच करेंगे।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि शिविर में चिकित्सक द्वारा नशे से पीडि़त व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध करावाया जाएगा। उपचार के बाद मरीजों का नियमित फॉलोअप भी किया जाएगा, ताकि वे दोबारा नशे की ओर न लौटें। इन शिविरों का उद्देश्य नशे की लत से प्रभावित लोगों को समय पर उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ और सामान्य जीवन की मुख्यधारा से जोडऩा है।

 

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शिविर में मरीजों का पंजीकरण कर आवश्यक रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा तथा उपचार के बाद उनकी प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से प्रभावित है तो उसे बिना किसी संकोच के इन नि:शुल्क शिविरों में लेकर आएं। समय पर उपचार, उचित परामर्श और परिवार के सहयोग से नशे की लत से पूरी तरह मुक्ति संभव है।

Back To Top