ऐलनाबाद , 09 जुलाईरमेश भार्गव )विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को नागरिक अस्पताल सिरसा में आमजन को परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में 11 जुलाई से 18 जुलाई तक जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी अस्पतालों में नलबंदी एवं नसबंदी के विशेष ऑपरेशन शिविर लगाए जाएंगे तथा योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार कल्याण के विभिन्न साधन जैसे कॉपर-टी, कंडोम, माला-डी, अंतरा इंजेक्शन एवं छाया आदि निःशुल्क उपलब्ध हैं। परिवार नियोजन अपनाने वाले पात्र दंपत्तियों को सरकार द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।
डॉ. पवन कुमार ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा परिवार नियोजन, प्रजनन स्वास्थ्य और जनसंख्या संतुलन के महत्व को समझाना है। बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव प्राकृतिक संसाधनों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोजगार और पर्यावरण पर पड़ता है। इसलिए जनसंख्या स्थिरता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
उप सिविल सर्जन एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभारी डॉ. भारत भूषण मित्तल ने कहा कि भारत विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। बढ़ती जनसंख्या जहां आर्थिक विकास के अवसर प्रदान करती है, वहीं संसाधनों पर बोझ भी बढ़ाती है। इसलिए जनसंख्याi संतुलन बनाए रखना समय कीi आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जनसंख्या वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, लैंगिक समानता, प्रजनन स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है.

