Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

सिरसा में 8 माह में रानियां का तीसरा एसएचओ हटाया:चौथे पर विचार चल रहा, वजह-घरेलू बताया जा रहा, एस पी बोले- शिकायत मिली थी*

*सिरसा में 8 माह में रानियां का तीसरा एसएचओ हटाया:चौथे पर विचार चल रहा, वजह-घरेलू बताया जा रहा, एस पी बोले- शिकायत मिली थी*

 

ऐलनाबाद,9 जुलाई (रमेश भार्गव)

सिरसा जिले के रानिया थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब उनकी जगह एडिशनल एसएचओ को चार्ज दिया गया है। पीएसआई सुखबीर सिंह को पहली बार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले सीआईए में ड्यूटी रही है। हाल ही में पंचकूला से ट्रांसफर होकर सिरसा में पोस्टिंग मिली थी। पिछले आठ महीनों में यह तीसरे थाना प्रभारी हैं, जिसे इस पद से हटाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सुखबीर सिंह का थाने में आने वाले लोगों का व्यवहार ठीक नहीं था और पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा है। उनकी ससुराल ऐलनाबाद में हैं और यहां रानियां में पोस्टिंग थी। वह सरकारी क्वार्टर में रहते थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। घटना के बाद थाना प्रभारी सुखबीर सिंह थाने से अनुपस्थित रहे। इस बारे में सुखबीर सिंह से संपर्क क6रने की कोशिश की गई, लेकिन उनका निजी नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। अब रानिया थाने के चौथे नए थाना प्रभारी पर विचार चल रहा है। इससे पहले नशे से मौत पर बदले गए, पर इस बार वजह खास है। मामले में सिरसा एसपी दीपक सहारण का कहना है कि पीएसआई सुखबीर सिंह के खिलाफ लगातार कंप्लेंट आ रही थी कि व्यवहार ठीक नहीं है और किसी मामले में कार्रवाई नहीं हो रही थी। थाने में आने वाले लोग संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में थाना प्रभारी के पद से हटाना पड़ा।

Back To Top