Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

जिला स्थापना दिवस पर आज(10 जुलाई) से तीन दिवसीय ‘पंच गौरव भटनेर उत्सव’

12 जुलाई को होगी राजीव गांधी स्टेडियम में “सुरमई संध्या” स्टार नाइट, कंवर ग्रेवाल देंगे प्रस्तुति

हनुमानगढ़, 9 जुलाई। जिला स्थापना दिवस को हर्षोल्लास एवं जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। 12 जुलाई, 2026 तक तीन दिवसीय “पंच गौरव भटनेर उत्सव” का शुक्रवार को आगाज होगा।

उत्सव का शुभारंभ 32 किलोमीटर की ‘तिरंगा नशा मुक्ति साइकिल रैली’ से होगा, यह रैली हनुमानगढ़ टाऊन के सेंट्रल पार्क से प्रातः 5.30 बजे जीरो आरडी तक तथा पुनः सेंट्रल पार्क तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में ‘हनुमानगढ़ गोट टेलेंट’, त्रिस्तरीय प्रश्नोत्तरी, लाइव पेंटिंग, संगीत एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर ‘नशा मुक्ति तिरंगा सम्मान’ कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और मानव श्रृंखला भी आयोजित होगी। शुक्रवार शाम को सेंट्रल पार्क, हनुमानगढ़ टाउन में ‘रंग-तरंग’ सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, हाट एवं फूड स्टॉल तथा भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम होंगे।

इसके साथ ही 11 जुलाई को भी दिनभर विभिन्न कार्यक्रम और शाम को सांस्कृतिक संध्या होगी। 12 जुलाई को भटनेर दुर्ग से सेंट्रल पार्क तक आयोजित ‘रन फॉर हनुमानगढ़’ एवं शोभायात्रा में मशक वादन, कच्छी घोड़ी, राजस्थानी रोबिले ग्रुप, श्रीगंगानगर की हडिपा पंजाबी ढोल टीम तथा गोगामेड़ी की बीन-भपंग-बांसुरी जुगलबंदी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

उत्सव का भव्य समापन 12 जुलाई की सांय हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित ‘सुरमई संध्या’ स्टार नाइट के साथ होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक श्री कंवर ग्रेवाल अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर हनुमानगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली पहचान के इस उत्सव के सहभागी बनें।

Back To Top