Flash Story
27 लाख रुपये की 133.60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल ज़ब्त
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीणा ने किया पंप हाउस व नालों का निरीक्षण*
लाखों रूपए की 31.38 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू* ।
सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल के सहयोग से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*
*खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, छात्राओं ने उत्साह के साथ दिखाया खेल कौशल*
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने किया जिला पुलिस लाइन हनुमानगढ़ का निरीक्षण
लड़कियों की सुरक्षा हेतु पुलिस ने शुरू की ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस – एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह भादू
छतरियां हत्याकांड का खुलासा: पांच आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या ।
विद्यालय प्रबंधन को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

महिला कांग्रेस ने “दिल्ली चलो, संसद चलो” अभियान को लेकर बनाई रणनीति

-21 जुलाई को अधिकाधिक महिलाओं की भागीदारी का आह्वान, महिला आरक्षण के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
हनुमानगढ़। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा तथा राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार 21 जुलाई को प्रस्तावित “दिल्ली चलो, संसद चलो” अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला महिला कांग्रेस हनुमानगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई तथा अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की हनुमानगढ़ प्रभारी तारा देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुलोचना बावरी के नेतृत्व में प्रभारी के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद अभियान की रूपरेखा, संगठन की जिम्मेदारियों और दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
तारा देवी ने कहा कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभियान में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर महिला आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने सभी ब्लॉक और शहर इकाइयों से अधिकाधिक महिलाओं को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष सुलोचना बावरी ने कहा कि महिलाओं को समान राजनीतिक अवसर दिलाने के लिए महिला आरक्षण को शीघ्र लागू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस लगातार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड स्तर तक जनसंपर्क कर अभियान की जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को दिल्ली कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान “महिला आरक्षण लागू करो, आज करो, अभी करो” तथा “ओबीसी महिलाओं को आरक्षण में शामिल करो” के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर महिला आरक्षण को जल्द लागू करने और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण के दायरे में शामिल करने की मांग का समर्थन किया।
बैठक में संगठन महामंत्री सावित्री धांधल, शहर अध्यक्ष रेखा राजपूत, सचिव मंजू, उपाध्यक्ष ममता लूणा, पीलीबंगा ब्लॉक अध्यक्ष मंजू सोनी, जिला सचिव सरोज, राजेश्वरी देवी तथा जिला कांग्रेस कमेटी से गुरलाल सिंह सहित महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने 21 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाले अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Back To Top