Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नमस्ते योजना के तहत रैग पिकर्स को वितरित की गई पीपीई किट

ऐलनाबाद , 15 जुलाई( रमेश भार्गव )जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि रैग पिकर्स शहर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, क्योंकि उनके सहयोग से स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलती है। वे कचरे के पृथक्करण और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम योगदान देते हैं। जिला नगर आयुक्त ने नमस्ते योजना के तहत लघु सचिवालय के सभागार में रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले श्रमिकों) को पीपीई किट वितरित की। डीएमसी ने रैग पिकर्स की समस्याओं को भी सुना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम उनके कल्याण एवं सुरक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम के दौरान रैग पिकर्स को पीपीई किट के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपना कार्य कर सकें।
इस अवसर पर ईओ सुमन लता, सीएसआई जयबीर, एसआई पवन, जेई नरेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back To Top