Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

– गांव बालासर में एडीसी अर्पित संगल ने किया विभिन्न सरकारी संस्थानों व विकास कार्यों का निरीक्षण, सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

ऐलनाबाद , 15 जुलाई( रमेश भार्गव )
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी सरकारी संस्थानों में स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध होनी चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के गांव बालासर का दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं के कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को उनका पूरा लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने आंगनवाड़ी केंद्र, सब हेल्थ सेंटर, गौशाला, महिला सांस्कृतिक केंद्र, पुस्तकालय का दौरा किया तथा सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही स्वच्छता एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को कहा। उन्होंने मनरेगा कार्य का भी निरीक्षण किया और श्रमिकों से बातचीत कर कार्य की प्रगति एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। दौरे के दौरान उन्होंने गांव में प्रस्तावित कचरा शेड के निर्माण के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Back To Top