Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

लोक परिवहन बसों के थमे चक्के, सड़क पर उतरे चालक-परिचालक

– मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर सांकेतिक जाम, पुलिस कार्रवाई पर जताया रोष
हनुमानगढ़। पाले वाली ढाणी के पास लोक परिवहन बस चालक के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को हनुमानगढ़ में लोक परिवहन बस संचालकों, चालक और परिचालकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित चालक-परिचालकों ने टाउन स्थित जीएम रिजॉर्ट के पास अपनी बसें खड़ी कर सांकेतिक जाम लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।
प्रदर्शनकारी चालक-परिचालकों का कहना था कि शनिवार को पाले वाली ढाणी के पास एक लोक परिवहन बस चालक के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर और प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
लोक परिवहन संचालकों ने कहा कि आए दिन चालक और परिचालकों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकी जैसी घटनाएं सामने आती हैं। यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ बस कर्मचारियों की सुरक्षा भी गंभीर चिंता का विषय बन गई है। यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
प्रदर्शन के दौरान चालक-परिचालकों ने स्पष्ट कहा कि वे केवल आरोपियों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि लोक परिवहन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब तक पुलिस प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
सांकेतिक जाम के बाद सभी चालक-परिचालक बसों के साथ बाईपास मार्ग से होते हुए सदर थाना पहुंचने के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखने का निर्णय लिया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक परिवहन व्यवस्था आम जनता की सुविधा के लिए संचालित होती है और यदि चालक-परिचालक स्वयं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे तो इसका सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ेगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल तैनात कर कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। इस मौके पर रंजीत सिंह, गौरू जोशी, मनीष बिश्नोई, मुकेश कुमार, इंद्र, पवन बिश्नोई, प्रीतपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back To Top