Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

समाजसेवी संस्था द्वारा ठंडे -मीठे जल की छबील लगाई गई

समाजसेवी संस्था द्वारा ठंडे -मीठे जल की छबील लगाई गई

ऐलनाबाद, 17 जुलाई( रमेश भार्गव ) बालाजी भंडारा समिति, रेल संघर्ष समिति एवं जल सेवा समिति, ऐलनाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज पुरानी रेलवे रोड, ऐलनाबाद में भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन, राहगीरों, स्कूली बच्चों एवं सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे एवं मीठे जल की निःशुल्क सेवा का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और तपती गर्मी में राहत महसूस की। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य केवल प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली, किसानों की समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना भी है। समिति ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना से वे निरंतर जनहित के कार्य करती रहेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा पल्लू से लगभग 10 किलोमीटर पहले लाखेरा वाटर वर्क्स के समीप सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शेड, बैठने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल और विश्राम की सुविधा रहेगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। अंत में सभी ने क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-समृद्धि, किसानों के लिए अच्छी वर्षा तथा समाज में सेवा और भाईचारे की भावना बनी रहने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर सरपंच सत्यनारायण बसीर,प्रवीण मेहता (पिंकी) प्रेम डोडा, अशोक मखीजा, रमन कुमार (मास्टर )राजू सेठी,पवन कुमार मोंगा,विक्की सेठी, दीपक सिहाग, सुभाष बगड़िया, रिंकू मखीजा, रिंकू रखड़ा,विकास बंसल, मोहित मीणा,साहिल सैनी, विजय मुंड अजय मुंड,अमित बगड़िया सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सेवादार उपस्थित रहे.

Back To Top