
ऐलनाबाद,17 जुलाई( रमेश भार्गव )
सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ऐलनाबाद के बी.एड. द्वितीय वर्ष (सत्र 2024–26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की और संस्थान का गौरव बढ़ाया। इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं में जान्हवी गिरधर ने 82.86% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शफिंदर कौर ने 81.71% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। मेघा चोपड़ा एवं आरजू ने 81% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई पहचान दी है।
परिणाम की विशेष उपलब्धि यह रही कि 74 छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 22 छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य श्री ईश कुमार मेहता, श्री जगदीश मेहता, श्री कमल मेहता, श्री करुण मेहता एवं श्रीमती डॉली मेहता ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते रहेंगे।
महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ऐलनाबाद की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध किया है।

