Flash Story
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर, विभागों के समन्वय से बनेगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
पक्कासारणा स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने सीडीईओ को सौंपा ज्ञापन
दूध में मिलावट पर सख्ती जारी: जांच अभियान के तहत चार सैंपल लिए, बीकानेर लैब भेजे
शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मासूम और निर्दोष बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल और कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना बेहद निंदनीय: अभय चौटाला
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा :- एसपी दीपक सहारण
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा का जाना कुशलक्षेम*
वीर शहीद मेजर विकास भांभू के नाम पर होगा हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल

वीर शहीद मेजर विकास भांभू के नाम पर होगा हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज

 राजस्थान सरकार के निर्णय का जिलेभर में स्वागत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि राजस्थान सरकार ने जिले के मेडिकल कॉलेज का नाम वीर शहीद मेजर विकास भांभू के नाम पर करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले का जिलेभर में स्वागत किया जा रहा है और इसे शहीद के सर्वोच्च बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि बताया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रीमंडलीय समिति के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा समिति के सभी सदस्यों के प्रति लोगों ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि मात्र 33 वर्ष की अल्पायु में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद मेजर विकास भांभू आज देश के युवाओं के लिए साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण न केवल उनके अद्वितीय बलिदान का सम्मान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा भी देता रहेगा।
जिले के नागरिकों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राजस्थान सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया यह फैसला हर देशभक्त के हृदय को गौरवान्वित करने वाला है। इससे हनुमानगढ़ सहित पूरे राजस्थान में गौरव और सम्मान की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि शहीदों के सम्मान में उठाए गए ऐसे कदम राष्ट्रभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा वीर सपूतों के बलिदान को सदैव अमर बनाए रखेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति जिलेवासियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

Back To Top