Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हर्षवर्धन के प्रथम जन्मदिन पर शिव प्रतिमा निर्माण का संपूर्ण व्यय वहन करेगा न्यौल परिवार

ऐलनाबाद, 25 जुलाई( रमेश भार्गव )गौ भक्त **चौधरी आत्माराम न्यौल व श्रीमती महिंद्रा न्यौल **निवासी हरचंद का बास, ऐलनाबाद, ने अपने सुपुत्र हर्षवर्धन के प्रथम जन्मदिन के पावन अवसर पर शिव नंदीशाला, ऐलनाबाद में स्थापित की जा रही शिव प्रतिमा के निर्माण कार्य का संपूर्ण व्यय वहन करने का पुण्य संकल्प लिया है।
इस अवसर पर शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट, ऐलनाबाद की ओर से चौधरी आत्माराम जी न्यौल एवं उनके समस्त परिवार की सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्य दूसरों को भी धर्म एवं परोपकार के लिए प्रेरित करते हैं।
ट्रस्ट ने भगवान भोलेनाथ एवं गौ माता से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा चौधरी आत्माराम जी न्यौल के परिवार पर सदैव बनी रहे तथा उनके सुपुत्र हर्षवर्धन का जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार खुशियों से परिपूर्ण हो।
शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट, ऐलनाबाद की ओर से हर्षवर्धन को प्रथम जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Back To Top