Flash Story
जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध की गूंज हनुमानगढ़ तक
मेहनतकश लोग अपनी मंजिल को अवश्य पा लेते हैं: ओएसडी संदीप मेहता*
झोरड़नाली स्कूल में पुलिस की चौपाल, बच्चों को नशे और साइबर ठगी से बचने का दिया मंत्र
बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक का अभिनव नवाचार
गांव के तालाब से मोटर चोरी का खुलासा, चोरीशुदा मोटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
हर्षवर्धन के प्रथम जन्मदिन पर शिव प्रतिमा निर्माण का संपूर्ण व्यय वहन करेगा न्यौल परिवार
आमजन की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए समन्वय के साथ काम करें :सांसद कुमारी शैलजा
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ावाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

आमजन की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए समन्वय के साथ काम करें :सांसद कुमारी शैलजा

ऐलनाबाद/सिरसा, 25 जुलाई( रमेश भार्गव )
सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को समय पर मिले और आमजन की समस्या का स्थायी समाधान हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। इसके साथ पेयजल व बिजली आपूर्ति जैसे रोजमर्रा की जरूरतों का भी समय पर स्थायी हल निकाला जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यह बात सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 28 एजेंडे रखे गए, जिनमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य, सिंचाई, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि विभाग आदि शामिल थे। सभी एजेंडों पर विभागों ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर सांसद ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समाधान करने का काम करें। उन्होंने कहा कि पेयजल व बिजली रोजमर्रा की जरूरत है, इसलिए इनसे जुडे कार्यों में तेजी लाएं। कहीं पर भी पाइप लाइन डालने या पाइप लाइन लीकेज की समस्या आती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही शहर में खुले घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या का भी समाधान करें।  उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम है, इसलिए समय रहते सभी ड्रेनेज व नालों की अच्छे से सफाई करवाई जाए।
बैठक में विधायक गोकुल सेतिया, शीशपाल केहरवाला, सुमित बेनीवाल सहित अन्य गणमान्य व उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थितथे.

Back To Top