Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

गांव के तालाब से मोटर चोरी का खुलासा, चोरीशुदा मोटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

ऐलनाबाद, 25 जुलाई (रमेश भार्गव )एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने गांव रत्ताखेड़ा के तालाब से मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा मोटर भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात का पर्दाफाश किया। एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी सुखविंदर सिंह ने ऐलनाबाद थाना में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के जोहड़ से पानी निकालने के लिए लगी मोटर 22 जुलाई की रात अज्ञात युवक चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव रत्ताखेड़ा निवासी गुरचरण सिंह उर्फ चन पुत्र प्रेमचंद तथा बलराज उर्फ बल्ला पुत्र बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए ऐलनाबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। एबीवीटी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और संभावना है कि उनसे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Back To Top