Flash Story
विश्व कप के बाद एशियन गेम्स के लिए भी चुने गए संत नगर के राजेंद्र सिंह
जनता कन्या महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू, 150 पौधे लगेंगे
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर दी विदाई, परिजन भी रहे मौजूद
उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हुआ बरसाती चेंबर, पहली बारिश में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल
10 एमओडी में प्रस्तावित कूड़ा-कचरा प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध*
कपास की फसल में गुलाबी सुंडी की रोकथाम के लिए फेरोमोन ट्रैप प्रभावी’
सम्मान और शान से सेवानिवृत हुए मार्केट कमेटी रनिया के सुपरवाइजर पवन बंसल
रेलवे कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सत्संग हाल में पीओपी का कार्य पूर्ण, फर्श निर्माण कार्य जार
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम

उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हुआ बरसाती चेंबर, पहली बारिश में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल

ऐलनाबाद, ( रमेश भार्गव ) हुड्डा कॉलोनी में हाल ही में बनाए गए बरसाती पानी के चेंबर की निर्माण गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि चेंबर का विधिवत उद्घाटन होने से पहले ही हल्की बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बाद चेंबर के आसपास की जमीन धंस गई, इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ गईं तथा सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली भी एक ओर झुक गई। ऐसे में शहर वासियों ने संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है।
वयोवृद्ध नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी रामलाल मेहता ने कहा है.कि बरसाती चेंबर का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार हुआ है या नहीं, इसकी मौके पर जांच होना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) से मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने तथा इसकी गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की।


वहीं,नरेश सरदाना हुड्डा कॉलोनी निवासी ने कहा कि बरसात का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है और हल्की बारिश के बाद ही चेंबर के आसपास की जमीन धंसने तथा इंटरलॉकिंग के उखड़ने की स्थिति सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण में समय रहते सुधार नहीं किया गया तो तेज बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है। इससे चेंबर को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है।
समाजसेवी बबलू शेखावत ने कहा कि शहर में सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले निर्माण कार्य लंबे समय तक टिकाऊ होने चाहिए। यदि निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही उसमें खामियां सामने आने लगें तो संबंधित अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवानी चाहिए।
कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी मानकों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि यदि विकास कार्यों में निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जाएगा तो इससे सरकारी धन की बर्बादी होने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा भी प्रभावित होगी।
स्थानीय निवासियों ने रामलाल मेहता, नरेश सरदाना और बबलू शेखावत के नेतृत्व में संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निष्पक्ष निरीक्षण करवाकर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि जांच के दौरान निर्माण में खामियां या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त चेंबर के आसपास धंसी जमीन, उखड़ी इंटरलॉकिंग और झुकी हुई सुरक्षा जाली को गुणवत्तापूर्ण तरीके से दोबारा ठीक करवाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि बरसात के दौरान स्थिति बिगड़ने से पहले प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करवाना चाहिए, ताकि भविष्य में जलभराव, निर्माण धंसने या किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगा।

Back To Top