Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर दी विदाई, परिजन भी रहे मौजूद

सिरसा/ऐलनाबाद,  (रमेश भार्गव)
जिला पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए 7 पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
डीएसपी राजबीर सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।
डीएसपी ने कहा कि “पुलिस की नौकरी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।” पुलिसकर्मी सर्दी, गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना दिन-रात ड्यूटी निभाकर आमजन को सुरक्षित माहौल देते हैं। वे अपने निजी सुख-दुख से ऊपर उठकर समाज और विभाग के प्रति जिम्मेदारियां निभाते हैं।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से आह्वान किया कि विभाग में जिस समर्पण और ईमानदारी से सेवा दी, उसी भावना से आगे भी सामाजिक कार्यों में योगदान दें। “जहां भी रहो, ऐसी पहचान बनाओ कि लोग लंबे समय तक याद रखें।”
समारोह में ई/उप निरीक्षक प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, बलवंत सिंह, सुभाष चंद्र, बृजलाल, सुभाष चंद्र तथा ईएचसी मोहर लाल को सम्मानित किया गया। डीएसपी ने इनकी ईमानदार सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने विभाग का मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर डीएसपी सुखबीर सिंह, जिला कल्याण निरीक्षक बलराज सिंह, लाइन अफसर इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

Back To Top