Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

जनता कन्या महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू, 150 पौधे लगेंगे

ऐलनाबाद,  (रमेश भार्गव )
जनता कन्या महाविद्यालय, नोहर रोड की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई.द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
उच्च शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के निर्देशानुसार इस अभियान के तहत पूरे परिसर में लगभग 150 पौध लगाए जाएंगे।
अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित परिसर का निर्माण करना और विद्यार्थियों व स्टाफ में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
शासी प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति को बचाने में हर नागरिक की भूमिका अनिवार्य है।
निदेशक मेजर सुबे सिंह शर्मा ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
प्राचार्य डॉ. कृष्ण लाल ग्रोवर ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित करना भी NSS इकाई और विद्यार्थियों की जिम्मेदारी होगी।
NSS इकाई द्वारा विद्यार्थियों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इससे परिसर हरा-भरा बनने के साथ-साथ छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगा.

Back To Top