Flash Story
रावण ने विभीषण को दरबार में लात मारकर लंका से निकाला, प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण
लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी ने फाटक गौशाला में की गौसेवा
रामलीला के दसवें दिन राम-हनुमान मिलन और बाली वध का हुआ प्रभावशाली मंचन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला
जंक्शन में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का अनावरण, जयकारों से गूंजा हाउसिंग बोर्ड मैदान
पुलकित कॉलेज की निकेता ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी बस से लगभग 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और खराब तेल की बदबू वाली नमकीन बरामद*
जंक्शन में मां दुर्गा के जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
पंचायत चुनावों की तयारी में जुटी कांग्रेस, देहात ब्लॉक की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान*

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ की ओर से शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया और बयान की निंदा करते हुए भाजपा से जवाबदेही की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की कथित टिप्पणी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने की स्थिति में पड़ोसी होने के नाते पाकिस्तान का समर्थन करने संबंधी कथित बयान से देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मक्कासर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक पदों पर बैठे नेताओं को बयान देते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
मक्कासर ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के कारण बड़ी कीमत चुकाई है। उन्होंने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत और पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे घटनाक्रमों के कारण पाकिस्तान से जुड़े मुद्दे देशवासियों के लिए बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मदन राठौड़ की कथित टिप्पणी से सैनिकों, शहीदों और आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी और विधायक विनोद गोठवाल ने भी भाजपा पर पाकिस्तान के मुद्दे पर दोहरा रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और उसे सबक सिखाने की बात करती है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष की कथित टिप्पणी से पार्टी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के विषयों पर राजनीतिक दलों के नेताओं को जिम्मेदारी से अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से कथित बयान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और शहीदों के सम्मान से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कथित टिप्पणी के प्रति विरोध दर्ज करवाया और राजनीतिक नेतृत्व से सार्वजनिक बयानों में मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य मनीष धारनिया, संगठन महासचिव मांगीलाल स्वामी, मोहनलाल इंदलिया, महावीर जांगू, प्रियंका चाहर, प्रदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, महासचिव गुरमीत चंदड़ा, पूर्व प्रधान कालूराम गोदारा, सुरेंद्र मारवाल, सीताराम कड़वा,हरप्रीत ढिल्लों, सोहनलाल लदोईया, रामचंद्र चौधरी, गुरलाल सिंह मान, ललकार सिंह, रामकिशन ,सुरेंद्र बाबरा, मोहित बिश्नोई, अमनदीप, वारिस अली  सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back To Top