हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मैदान में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 34वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत शुक्रवार को मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और मां दुर्गा के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। श्री गंगानगर रोड के नजदीक आयोजित महोत्सव में श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण उद्योगपति शिवशंकर खड़गावत, पार्थ खड़गावत, चिमन मित्तल बब्बू भाई, वीरेन्द्र गोयल बब्बी भट्टेवाले, सुरेश गुप्ता जेके, लवली चावला और पवन गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। अनावरण के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन स्थल पर मां का भव्य दरबार सजाया गया है, जहां आगामी दिनों में पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कमेटी की ओर से महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजन 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन पूजा-पाठ, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण और संध्या आरती होगी। कमेटी पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटे हैं।
महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के तहत 17 अक्टूबर को रात 9:15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भजन संध्या में भजन गायक प्रीतम साचव मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगे। 18 अक्टूबर को श्रीराम प्रभात फेरी के माध्यम से महाआरती की जाएगी। इसके बाद भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों का आनंद लेंगे।
19 अक्टूबर को दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी दिन रात 8:15 बजे विशाल जागरण होगा, जिसमें आमंत्रित भजन गायक मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगे। 20 अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे हवन यज्ञ आयोजित होगा। इसमें श्रद्धालु आहुतियां देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।
21 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ होगा महोत्सव का समापन
महोत्सव के अंतिम दिन 21 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर पूर्णाहुति, सिंदूर दान और मूर्ति जल प्रवाह सहित विभिन्न धार्मिक रस्में संपन्न होंगी। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आगामी दिनों में हाउसिंग बोर्ड मैदान में भक्ति, आस्था और धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। उक्त आयोजन को सफल बनाने ममें कमेटी संरक्षक राजकुमार गर्ग, उद्योगपति हरीश दफ्तारी, अध्यक्ष अजीत मंडल, विवरण प्रभारी एवं महासचिव महेश शर्मा पूर्व पार्षद, सह सचिव डॉ. ध्रुव गोदारा, उपाध्यक्ष विनोद मित्तल, उपाध्यक्ष सुमित गर्ग, व्यवस्था प्रभारी धीरज शाह, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, प्रचार मंत्री सुग्रोतो बर्मण, प्रचार सहायक पवन कुमार, अजय गर्ग तथा पात्र स्वप्न वसु जुटे हुए है।