Flash Story
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा
नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सशक्त करने, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बीएलए और बूथ कमेटियां गठित करने के दिए निर्देश

हनुमानगढ़। विधानसभा क्षेत्र हनुमानगढ़ के बीएलए व बूथ कमेटियां बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरीराम बाना, पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव मनीष मक्कासर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री गुरमीत सिंह चंदड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानगढ़ देहात संदीप सिद्धू, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानगढ़ शहर जिनेन्द्र जैन, नगर परिषद के पूर्व उप सभापति अनिल खीचड़ और हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक हनुमानगढ़ शहर के हाउसिंग बोर्ड मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, सुरेशिया मंडल अध्यक्ष विकास रांगेरा, राजा कोठी मंडल अध्यक्ष यश चिलाना व नई आबादी मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र साईं, हनुमानगढ़ देहात ब्लॉक के पक्कासारणा मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान, धोलीपाल मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद गोदारा मौजूद रहे। बैठक में हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीएलए और बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को अतिशीघ्र बीएलए और बूथ कमेटियों के गठन के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा आगामी पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश को आईआईएम, एम्स और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान दिए हैं, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षांे में देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर किया है। युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहा है, नशे का कारोबार बढ़ रहा है, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है और प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं एवं दिखावे में व्यस्त हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा के झूठे वादों और जुमलों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरीराम बाना ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न और सामंती घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राजस्थान में पर्ची के आधार पर बनी भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहें और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों की असलियत को उजागर करें।

Back To Top