Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर जनवादी नौजवान सभा सक्रिय

नवरतन भारत हनुमानगढ़।

जोरावरपुरा वार्ड नंबर 13 में लंबे समय से चल रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर अब आम जनता और युवा संगठनों का सब्र टूटने लगा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा ने बृजप्रकाश स्वामी के नेतृत्व में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्ड नंबर 13 में नया ट्रांसफार्मर लगवाने एवं वर्तमान ट्रांसफार्मर को ऊंचा करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान में वार्ड 13 में लगा ट्रांसफार्मर न केवल काफी पुराना है, बल्कि उसकी क्षमता भी बहुत कम है। इस ट्रांसफार्मर पर बड़ी संख्या में घरों के विद्युत कनेक्शन जुड़े हुए हैं, जिससे लोड अधिक हो जाता है। परिणामस्वरूप घरों में बिजली की सप्लाई अनियमित हो गई है और पंखे, कूलर व अन्य विद्युत उपकरण बार-बार खराब हो रहे हैं। इससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
सभा ने यह भी बताया कि यह ट्रांसफार्मर जमीन से बेहद नीचे लगा हुआ है, जिससे क्षेत्र में आवारा पशुओं को करंट लगने की घटनाएं हो चुकी हैं और एक-दो बार पशुओं की मौत भी हो चुकी है। साथ ही छोटे बच्चों और ग्रामीणों को इसके कारण खतरा बना रहता है। ऐसे में जल्द से जल्द इस ट्रांसफार्मर को ऊंचा किया जाना आवश्यक है।
जनवादी नौजवान सभा ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग समय रहते समाधान नहीं करता, तो संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर आगामी 30 जून 2025 को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करेगा। निवेदक बलराम व बृजप्रकाश स्वामी सहित ग्रामवासियों ने इस आंदोलन को लेकर पूरी तैयारी की बात कही है।
सभा ने विभाग से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 13 में उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द लगाया जाए और वर्तमान ट्रांसफार्मर को ऊंचा किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस मौके पर ग्रामीण बृज प्रकाश स्वामी, सेन कुमार सहारण, राजेंद्र गोस्वामी, कुलदीप भाकर, बलवंत गिरी आदि ग्रामीण मौजूद रहें।

Back To Top