Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कुत्ता काटने से घायल व बेसहारा पशु के कारण हुई मृत्यु या अपंगता मामले में समय पर मिले वित्तीय सहायता :-डीसी शांतनु शर्मा*

ऐलनाबाद,3 मार्च (रमेश भार्गव) दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-॥) के तहत जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बेसहारा पशुओं व कुत्तों के काटने से मृत्यु व घायल होने से संबंधित मामलों पर विचार मंथन कर पांच में से चार केस स्वीकृत किए गए व एक केस को अस्वीकृत कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे मामलों में आवेदक को शीघ्र योजना का लाभ देने के लिए सभी कार्यवाही समय पर सुनिश्चित की जाए और जो कमियां रह जाती है, उन्हें भी दूर करवाने के लिए आवेदक को कॉल कर जानकारी दें।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की यह सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसमें अंत्योदय परिवारों को बेसहारा पशुओं, कुत्तों के काटने से घायल जैसी दुर्घटना की स्थिति में परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

सदस्य सचिव अमिता चौधरी ने बताया कि बैठक में दुर्घटना होने के बाद संबंधित विभाग से भी रिपोर्ट ली गई और रिपोर्ट के उपरांत ही केस बैठक में रखे गए। कुत्ते के काटने या बेसहारा पशु से होने वाली दुर्घटना के उपरांत आवेदक को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होता है, जिसके बाद पुलिस की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट / रोजनामचा रिपोर्ट व मृत्यु होने की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र तथा घायल होने की स्थिति में मेडिकल रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड किया जाना जरूरी है। इसके उपरांत ही केस जिला स्तरीय बैठक में रखा जाता है। बैठक में ही नियम के अनुसार योजना का लाभ देने का ही फैसला किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी के डाक्यूमेंट कम है तो उसे दोबारा से डॉक्यूमेंट अपलोड करने का मौका भी दिया जाता है। इस योजना के तहत आय सीमा की शर्त नहीं है।

बैठक में एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीएफओ सतीश कुमार, डीडीपीओ बलजीत सिंह, डीएसपी राज सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन कमलदीप, ऐलनाबाद के.एसडीएम पारस भगोरिया वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े.

Back To Top