Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सावन के पावन सोमवार पर शहीद वाटिका में पौधारोपण

हनुमानगढ़। सावन के सोमवार के पावन अवसर पर जंक्शन वार्ड नंबर 3 स्थित शहीद चमकौर सिंह वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरा-भरा शहर विकसित करना था।
पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने नीम, गुलमोहर, अशोक, करंज और अमरूद जैसे छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “सावन का महीना प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण को समर्पित करने का एक शुभ अवसर है। ऐसे समय में पौधारोपण कर हम न केवल धरती की हरियाली बढ़ाते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और सुंदर वातावरण देने का प्रयास भी करते हैं।”
कार्यक्रम में नागरिकों ने पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली। बड़सीवाल ने बताया कि शहीद चमकौर सिंह वाटिका क्षेत्र में हर सप्ताह पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि यह क्षेत्र पर्यावरण प्रेमियों के लिए प्रेरणा का केन्द्र बन सके। इस अवसर डॉ बक्शीश सिंह, रामलाल वर्मा, दर्शन सिंह बाज़ीगर, जगदीश राम झोरड़, राजकुमार देवरथ,रवि शर्मा, मंगत बड़सीवाल ,विकास धूड़िया, आत्मा वर्मा,जगदेव सिंह बावरी, हरदेव सिंह बावरी, ईमी चंद ,ब्रमदास बावरी, लाला बावरी,नारायण सिंह, मोहन वर्मा, होकेश, मनजोत सिंह, योगेश, लक्की, ऋषि बड़सीवाल आदि मौजूद थे।

Back To Top