Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सर्किट हाउस में कांग्रेस की प्रेस वार्ता

– 11 जनवरी को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय उपवास व प्रतीकात्मक विरोध करेगी कांग्रेस

हनुमानगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह योजना गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, जिसे किसी भी सूरत में समाप्त या कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता को जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव पूसाराम गोदारा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी तथा पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है, भुगतान में देरी की जा रही है और काम के दिनों को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लाखों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदेश महासचिव पूसाराम गोदारा ने कहा कि मनरेगा योजना महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित है और इसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना है। भाजपा सरकार इस योजना की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब और मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ विकास कार्य भी होते हैं। योजना को कमजोर करने से पलायन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने भाजपा सरकार से मनरेगा को मजबूत करने, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और काम के पूरे 100 दिन उपलब्ध कराने की मांग की।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी एवं पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चला रही है। इसके तहत 11 जनवरी 2026, रविवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जिला कलेक्ट्रेट परिसर, हनुमानगढ़ जंक्शन में एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने आमजन, मजदूरों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस उपवास एवं विरोध कार्यक्रम में शामिल होकर मनरेगा योजना की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के संगठन महामंत्री गुरमीत सिंह चन्दड़ा, महासचिव गुरदीप सिंह चहल, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, ओबीसी जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना बावरी, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मारवाल, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय गोंद, एससी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा, ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल मटोरिया, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, यूथ कांग्रेस शाहरूख रोड़ावाली, आमिर खान, शाहरूख कुरैशी, विजय टाक, बंशीलाल, अनूप चौधरी, विनोद गुरूसर, विकास सैनी, शिशपाल, कृष्ण स्वामी, गुरप्रीत सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back To Top