Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नोहर कहते है कि तेज गर्मी व कंपकंपाती ठंड को आम व्यक्ति आसानी से सह नहीं सकता। लेकिन शहीद विक्रम जैसे दृढ़ संकल्पित युवा का जज्बा

नोहर कहते है कि तेज गर्मी व कंपकंपाती ठंड को आम व्यक्ति आसानी से सह नहीं सकता। लेकिन शहीद विक्रम जैसे दृढ़ संकल्पित युवा का जज्बाr इससे कोई इत्तेफाक नहीं रखता। विक्रम सहारण जैसे मां भारती के सपूतों के कारण ही भारत देश के नागरिक महफूज है। यह उदगार निकटवर्ती गांव जोखासर (नोहर) में अमर शहीद विक्रम सहारण की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सीडब्लूसी बैंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने व्यक्त किए। ग्रामीणों की पहल पर हुए इस कार्यक्रम में गोयल अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने अपने संबोधन में युवाओं को वीर शहीद विक्रम सहारण से प्रेरणा लेकर देश के गौरव लिए व देश के नव निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र मीणा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर देश सेवा में अपना योगदान देने की बात कही। गृह सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र सुथार , पूर्व पंच विक्रम सोनड़ी, काफी संख्या में ग्रामीण श्रद्धांजलि सभा मे शामिल हुए। वीर शहीद विक्रम के पिता चाँदराम सहारण,दारा सिंह सहारण, प्रताप तेतरवाल,विनोद भगत बुधवालिया,श्रवण सिंह राठौड़, अजय सिंह राठौड़, शंकर महरिया, देशराज सहारण, पवन महरिया,मदन मर्वा,

रोहितास सहारण, नरेश ढाका आदि ने शहीद विक्रम सहारण को पुष्पांजलि अर्पित की। पवन सहारण ने शहीद का जीवन परिचय देते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए।

Back To Top