Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ में खजूर की खेती को लेकर पहल तेज़-

नवरतन भारत पोस्ट :-हनुमानगढ़। बुधवार को हनुमानगढ़ जिले के प्रगतिशील किसान एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी और भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर एक अनूठी पहल की। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ में हुई खजूर की सफल खेती का सैंपल कलेक्टर को भेंट किया और जिले में इस फसल को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासनिक सहयोग की मांग की।ओम सोनी ने बताया कि हनुमानगढ़ की जलवायु और मिट्टी खजूर की खेती के लिए बेहद अनुकूल है। उन्होंने जिले में खजूर की उन्नत किस्मों की खेती कर बेहतरीन उत्पादन प्राप्त किया है। सोनी का मानना है कि यदि प्रशासन इस दिशा में जन-जागरूकता और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित करे, तो हनुमानगढ़ खजूर उत्पादन में एक अग्रणी जिला बन सकता है।भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी ने कहा कि कृषि में नवाचार और बहुफसली प्रणाली ही किसानों के भविष्य को सुरक्षित कर सकती है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ जैसे सीमावर्ती जिले में खजूर जैसी फसलें किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल सकती हैं। चौधरी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि खजूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए और किसानों को प्रशिक्षण, बीज, और विपणन सहायता उपलब्ध करवाई जाए।जिला कलेक्टर ने भी इस पहल की सराहना की और आश्वस्त किया कि प्रशासन कृषि विविधता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

Back To Top